Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

श्री बालाजी गणेश मंडल द्वारा रोहतक में गणेश महोत्सव का पंडाल लगाया

रोहतक में गणेश चतुर्थी के महोस्तव पर , श्री बालाजी गणेश मंडल रोहतक द्वारा रोहतक के शिवाजी में भूमि पूजन कर गणेश महोत्सव के पंडाल लगाया गया।


संजय पांचाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल गणपति जी का पंडाल सजाया गया 31 अगस्त से 9 सितंबर तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम झांकियां होंगी। आज सुबह 10 बजे कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें 31 से अधिक महिलाओं ने कलश उठाएं और गणपति बप्पा मोरिया बोलते हुए कलश यात्रा संपूर्ण की।

आर के लाइट के ओनर राजेश कुमार ने बताया के प्रतिदिन श्री भागवत कथा गीतामनीषी श्री राधा गिरी द्वारा सायं 4:30 से 7:30 तक की जाएगी। भागवत कथा के बाद 7:30 बजे आरती की जाएगी प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे और शाम को 7:30 बजे आरती की जाएगी। 8 सितंबर को पूर्णआहुति यज्ञ सुबह 9:00 बजे और तत्पश्चात 12:00 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

9 सितंबर को विसर्जन शोभायात्रा शुभ है 11:00 बजे निकाली जाएगी इस कार्यक्रम में आर के लाइट राजेश कुमार, संजय पांचाल, मनोज कुमार,डॉ अमित मित्तल, मयंक सरीन, मिलन शर्मा, रोहित भाटिया, केतन शर्मा आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version