Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे फिर चली गोली, एक की हुई मौत, लगभग डेड दर्जन राउंड फायर कर बदमाश हुए फरार

रोहतक में रविवार की सुबह गांव रिटोली में खेत में जा रहे एक युवक की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

मृतक की पहचान गांव रिटोली निवासी अनिल पुत्र रामकिशन के रूप में हुई, जो सुबह करीब साढे 7 बजे खेत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोग आए और रास्ते में ही अनिल के ऊपर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। मामला गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें भाऊ गैंग व सन्नी गैंग का नाम सामने आया है। मृतक सन्नी गैंग का सदस्य बताया जा रहा है।

युवक की हत्या करने के मामले में शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस व एफएसएल एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर जांच कर रही है।

Exit mobile version