Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक: युवक को घर से बाहर बुला कर मारी गोली; PGI में भर्ती

रोहतक में भिवानी रोड स्थित डोभ गांव में सोमवार रात को एक युवक नवीन को फोन पर घर से बुलाकर कुछ लोगों ने गोली मार दी। एक गोली जांघ व दूसरी दायें पैर पर लगी है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। देर रात तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय नवीन सोमवार रात को घर पर खाना खा रहा था। तभी उसके पास एक फोन आया। फोन आने के बाद नवीन किसी से मिलने बाहर चला गया। थोड़ी देर बाद पता चला कि नवीन को कुछ युवकों ने दो गोली मार दी है। तत्काल परिजन उसे लेकर पीजीआई पहुंचे, जहां ट्रामा सेंटर में नवीन का इलाज चल रहा है।

बहुअकबरपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर से मिली जानकारी के अनुसार परिजनों व साथ आए युवकों से बातचीत की तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। गोली किसने व क्यों मारी, घायल के बयानों के बाद ही कुछ कहा जा सकता हैं। इस वारदात को अंजाम देने का कारण कोई पुरानी रंजिश प्रतीत होती है। फ़िलहाल ट्रामा सेंटर में नवीन का इलाज चल रहा है व उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस जाँच में जुटी है।

Exit mobile version