झज्जर में रविवार शाम को गांव दुबलधन में एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप महिला के पड़ोस के ही युवक पर है, जोकि वारदात के बाद से फरार है। मौके पर पहुंची बेरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया है, जहां सोमवार को पोस्टमार्टम हाेगा।

बताया गया है कि गांव दुबलधन के पाना बिध्याण निवासी मुकेश की पत्नी सुशीला (32) रविवार शाम को अपनी 9 साल की बेटी मनीषा को साथ लेकर कूड़ा डालने के लिए गई थी। महिला धाला वाला जोहड़ की तरफ से वापस लौट रही थी। इसी बीच गली में पड़ोस में रहने वाला सुरेंद्र उर्फ मोटू ने उसे रोकने का प्रयास किया। दोनों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई गई और मोटू ने पिस्तौल निकाल कर सुशीला को गोली मार दी।

गोली लगने के बाद सुशीला गली में गिर गई और उसकी बेटी मनीषा भी होश खो बेठी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की तरफ पहुंचे तो मोटू वहां से पिस्तौल लहराते हुए फरार हो गया। लोगों ने पहले मनीषा को संभाला। सुशीला को देखा तो माैके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका के पति मुकेश ने वारदात की सूचना पुलिस को दी तो थाना बेरी पुलिस और एफएसएल की टीम रात को मौके पर पहुंची और वारदात को लेकर सबूत जुटाए। बाद में शव को अस्पताल भेज दिया गया।

महिला की हत्या के पीछे के कारणों का तो अभी पूरी तरह से खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन मृतका के पति मुकेश ने पुलिस को बताया है कि सुरेंद्र उर्फ मोटू उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था। वह कई बार उसके साथ अभद्रता कर चुका था। उसके कई बार समाया गया, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पुलिस घटना को लेकर बेटी मनीषा से भी जानकारी ले रही है। फिलहाल वारदात के बाद से वह बुरी तरह से डरी हुई है।

थाना बेरी के एसएचओ सुंदरपाल के साथ डीएसपी नरेश कुमार ने भी महिला की हत्या को लेकर मौके का मुआयना किया। मोटू के बारे में भी पुलिस ने गांव और उसके परिजनों से पूछताछ की है। एसएचओ ने बताया कि मोटू आवारा किस्म का है। उस पर महिला को जातिसूचक गालियां देने और हत्या का केस दर्ज किया गया है। वह अभी पुलिस के हाथ नहीं आया है। सोमवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!