रोहतक के किला रोड पर आज सुबह शार्ट सर्किट के कारण दुकानों में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेटों में ले लिया। जिसके चलते करोड़ों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। दुकानों के ऊपर मकान बनाया हुआ था। जिस समय आग लगी उस समय ऊपर मकान में पूरा परिवार मौजूद था। गनीमत यह रही कि परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

आग लगने की सूचना पाकर दमकल व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिसने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक दुकानों का सामान जल चुका था। किला रोड पर भीड़-भाड़ वाला एरिया होने के कारण आग दूसरी आसपास की दुकानों में भी फैलने का खतरा रहा। हालांकि आग पर समय रहते काबू पा लिया और आसपास की दुकान भी बच गई।

दुकानदार डीएलएफ कॉलोनी निवासी हिम्मत हिम्मत सिंह ने बताया कि उसकी लेडिज पर्स आदि की दुकान है। जो उन्होंने करीब 35 वर्ष पहले की हुई थी। सोमवार सुबह कारिगरों ने सूचना दी कि दुकान में आग लग गई है। जब वे दुकान पर पहुंचे तो देखा कि आग लगने के कारण दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका है।

उन्होंने बताया कि उसके पड़ोस में उसके भाई गुरदयाल सिंह की शूज की दुकान है। जो आग के भेंट चढ़ गई। वहीं पड़ोस की कपड़े की दुकान में भी आग लग गई। लेकिन कपड़े की दुकान में अंदर तक आग नहीं पहुंच पाई, उससे पहले ही आग पर काबू पा लिया। जिसके कारण दुकान के अंदर का कपड़ा सुरक्षित बच गया, लेकिन दुकान में नुकसान हुआ है।

हिम्मत सिंह ने बताया कि उसके भाई का पूरा परिवार दुकान के ऊपर बने मकान में रहता है। जिसमें गुरदयाल सिंह उसकी पत्नी, बेटा-बहू व पोता-पोती शामिल है। सभी आग लगने के दौरान ऊपर ही थे। लेकिन आग ज्यादा फैलती उससे पहले सभी परिवार वालों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

दुकानदारों ने कहा कि प्राथमिक दृष्टि से दुकानों में करोड़ों का माल रख हुआ था। जो जलकर राख हो गया है। दुकानों में भी इसका नुकसान हुआ है। नुकसान का आंकलन बाद में ही हो पाएगा। आगजनी के कारण सामने वाली दुकानों में भी आग लगनी शुरू हो गई थी, लेकिन उसे बढ़ने से पहले ही काबू कर लिया।

पुरानी सब्जी मंडी पुलिस थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। आग लगने का प्राथमिक कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मामले की जांच की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!