रोहतक। शहर के राजीव नगर में रहने वाले युवक ने रोहतास नगर में अपनी दुकान में फांसी लगा ली जानकरी के अनुसार  38 वर्षीय राजीव अनिल कुमार ने अपनी दुकान में कपड़े से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार अनिल कुमार पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मामले की सूचना मिलने के बाद सुखपुरा चौकी पुलिस और एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया मलिक की टीम मौके पर पहुंची।

सुखपुरा चौकी पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अनिल कुमार ने किराए पर दुकान ली हुई है। अनिल आसपास के गांव से पुराने टायर खरीद कर लाता था और यहां पर दुकान में इकट्ठा करता था। परिजनों के अनुसार कल सुबह करीब 8 बजे अनिल हर रोज की तरह घर से अपनी दुकान पर आया। लेकिन घर से जब वह आया था तो बिलकुल नार्मल था लेकिन दोपहर करीब 12 बजे अनिल के दुकान के अंदर फंदे पर लटका होने की सूचना मिली। अभी तक ये समझ नहीं आ रहा कि अनिल ने यह कदम क्यों उठाया जबकि घर में कोई कलह भी नहीं थी। पुलिस जांच कर रही है। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!