Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हिसार में दुकानदार ने नोट छोड़ किया सुसाइड:पार्टनर पर चोरी का शक, पैसे नहीं दिए, धमकी भी दी; परिजनों ने रोड जाम किया

हांसी की मुल्तान कॉलोनी के अरुण मेहता ने सोमवार को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी एसडी महिला कॉलेज के नजदीक श्री बाला जी कम्युनिकेशन के नाम से मोबाइल फोन की दुकान थी।

अरुण ने दोपहर को सुसाइड किया। उस समय उसके पिता घर पर नहीं थे। अरुण मकान के फर्स्ट फ्लोर पर था। उसकी पत्नी नीचे घर का काम कर रही थी।

अरुण की बहन पानीपत में विवाहित है। उसकी मां का करीब 3 वर्ष पहले निधन हो गया था। वह ही घर को संभाले हुए था। डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी। अभी उनके कोई बच्चा नहीं है।

2 साल पहले उनसे दुकान की थी। इसमें निहार खुराना नाम का युवक उसका पार्टनर था, जिस पर चोरी का शक जताया था और बाद में उसे हटा दिया था।

हिसार के हांसी में दुकानदार के सुसाइड करने पर बवाल हो गया। मंगलवार को परिजनों ने लोगों के साथ मिलकर मौत के लिए जिम्मेदार ठहराए गए 4 लोगों की गिरफ्तारी के लिए रोड जाम कर दिया। वह हांसी के नागरिक अस्पताल के बाहर रोड पर करीब आधा घंटा तक बैठे रहे।

इसकी सूचना मिलते ही सिटी थाना SHO सदानंद और हांसी SDM राजेश खोथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद वह पोस्टमॉर्टम के लिए राज हुए और जाम खोला।

इस दौरान परिजनों ने भी पुलिस को अल्टीमेटम दे दिया कि आज शाम तक गिरफ्तारी न हुई तो वह शव को रोड पर रख देंगे।

Exit mobile version