Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में दुकान चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा सामान बरामद


रोहतक पुलिस की टीम ने जीन्द बाईपास पर कन्फैन्शरी की दुकान मे हुई चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि तेज कालोनी निवासी विनोद की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 05.09.2026 को विनोद ने अपनी दुकान को रात के समय बन्द कर दिया था। विनोद ने सुबह आकर देखा तो उसको दुकान के ताले टुटे हुये मिले व दुकान से सिलेन्डर, सिगरेट के पैकेट व पैसे चोरी हुये मिले।
मामले की जांच मुख्य सिपाही कर्मबीर द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 17.09.2026 को आरोपी औमबीर पुत्र राजबीर व शिवकुमार पुत्र नरेश निवासीगण टिटौली को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से चोरीशुदा सामान को बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
1.औमबीर पुत्र राजबीर निवासी गांव टिटौली रोहतक।
2. शिवकुमार पुत्र नरेश निवासी गांव टिटौली रोहतक।
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 332 दिनांक 15.09.2026 धारा 305, 331(4) बीएनएस थाना शहर रोहतक।

Exit mobile version