Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

शूटर मनीष नरवाल ने जीता रजत पदक, भारत को शूटिंग में मिला तीसरा मेडल

मनीष नरवाल ने शुक्रवार को 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में रजत पदक जीता। शूटिंग में भारत का ये तीसरा मेडल है, इससे पहले अनवि और मोना ने गोल्ड और ब्रॉन्ज जीता है। मनीष ने कुल 234.9 अंकों के साथ रजत पदक जीता और कोरिया के जोंगडू जो को कड़ी टक्कर दी, जिन्होंने कुल 237.4 अंकों के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।

वह कुछ समय तक आगे चल रहे थे लेकिन कुछ खराब शॉट के कारण वह दक्षिण कोरिया के जो जियोंगडू से पिछड़ गए। भारत के निशानेबाज शिवा नरवाल के बड़े भाई मनीष ने 234 . 9 स्कोर किया जबकि जियोंगडू ने 237 . 4 स्कोर करके स्वर्ण पदक जीता। नरवाल क्वालीफिकेशन दौर में 565 स्कोर करके पांचवें स्थान पर रहे थे ।

Exit mobile version