यूपीआई से पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी खबर। आप भी अगर यूपीआई द्वारा पेमेंंट करते हैं तो यह खबर आपको झटका देनेेेे वाली है। बताया जा रहा हैै कि Reserve Bank of India यूपीआई बेस्ड फंड ट्रांसफर पर चार्ज लगा सकता है, जिससे कि आपको फ्यूचर में यूपीआई से फंड ट्रांसफर करना महंगा पड़ सकता है। फंड ट्रांसफर पर लगने वाली लागत को निकालने के लिए अभी भी विचार-विमर्श चल रहा है।
आरबीआई की तरफ से इसके लिए Discussion Paper on Charges in Payment Systems On किया गया है। फीस लगाने के ऊपर आरबीआई ने लोगों से उनकी सलाह मांगी है। इस पर केंद्रीय बैंक का कहना है कि इससे ऑपरेटर के रूप में RBI बड़े निवेश और ऑपरेटिंग कॉस्ट के रूप में RTGS में अपनी भरपाई करेगा।
रिजर्व बैंक का कहना है कि इसमें सार्वजनिक पैसा लगाया गया है। ऐसे में इसकी कॉस्ट निकालना जरूरी हो जाता है। आरबीआई ने यह भी बताया है कि रीयल RTGS में लगाया गया चार्ज उनके लिए कोई कमाई का साधन नहीं है। उनका यह भी कहना है कि जो यूपीआई पर खर्च हो रहा है उसको अवश्य ही लिया जाएगा ताकि यह सुविधा बिना किसी रूकावट के फ्यूचर में भी जारी रह सके।
आरबीआई द्वारा पूछा गया एक और सवाल किफ्री सर्विस की सिचुएशन में महंगे इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार करने और उसको प्रभावी बनाने में जो खर्चा आता है उस खर्च को कौन उठाएगा? रिजर्व बैंक के इन सवालों को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में यूपीआई से फंड ट्रांसफर करना महंगा होने वाला है।

