हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के एक बड़े नेता के खिलाफ ED ने कार्रवाई की है.  महेंद्रगढ़ इलाके से विधायक राव दान सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी तकरीबन 44 करोड़ की प्रॉपर्टी को अचैट कर दिया है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के एक बड़े नेता के खिलाफ ED ने कार्रवाई की है.  महेंद्रगढ़ इलाके से विधायक राव दान सिंह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी तकरीबन 44 करोड़ की प्रॉपर्टी को अचैट कर दिया है. वहीं यह कार्रवाई मेसर्स सन सिटी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड और ILD ग्रुप के खिलाफ की गई है, जो कि कांग्रेस नेता राव दान सिंह से जुड़ी हुई कंपी बताई जा रही है

ED के मुताबिक, कुर्क की गई प्रॉपर्टी राजस्थान के जयपुर, रेवाड़ी और दिल्ली में है। इनमें कई फ्लैट और जमीन शामिल हैं। इससे पहले जुलाई में भी ED ने कार्रवाई की थी। राव दान सिंह, उनके बेटे अक्षत राव और सहयोगी कंपन‍ियों के द‍िल्‍ली, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ और जमशेदपुर में 16 जगहों पर छापे मारे थे।

ED ने दावा क‍िया है क‍ि इन कंपन‍ियों और लोगों ने अपने खातों और बुक में हेराफेरी की है। छापे में 1.42 करोड़ रुपए कैश, कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज, अघोषित 32 फ्लैट और जमीनें जांच एजेंसी को मिली थीं। जांच एजेंसी ने तब छानबीन के बाद कहा था क‍ि बड़े पैमाने पर गड़बड़‍ियां पाई गई हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!