Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा चुनाव के बीच कांग्रेस उम्मीदवार को झटका:हाईकोर्ट का आदेश- सरेंडर करे वर्ना पुलिस गिरफ्तार करके लाए

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के प्रत्याशी को झटका लगा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने समालखा से प्रत्याशी धर्म सिंह छौक्कर की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने धर्म सिंह छौक्कर के खिलाफ सुनवाई के दौरान कहा कि या तो कल (2 अक्टूबर) तक वह खुद ही सरेंडर कर दें, नहीं तो पुलिस उनको अरेस्ट करे।

प्रदेश की 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होना है। मतदान से ठीक 4 दिन पहले हाईकोर्ट ने छौक्कर के खिलाफ यह फैसला सुनाया है।

2 दिन पहले धर्म सिंह छौक्कर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद गिरफ्तारी न होने पर हाईकोर्ट ने चिंता जताई थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि प्रत्याशी प्रचार कर रहे हैं, फिर भी उनको गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार, एनफोर्मेंट डायरेक्टोरेट (ED) और छौक्कर को नोटिस जारी किया था।

इस मामले को लेकर वरिंदर सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिका में बताया कि कई FIR और ED द्वारा छौक्कर के खिलाफ दर्ज शिकायत में गैर जमानती वारंट जारी होने के बावजूद न तो पुलिस और न ही ED उन्हें गिरफ्तार कर रही है।

Exit mobile version