Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में AAP को झटका: महिला जिलाध्यक्ष कविता शर्मा ने सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा की मौजूदगी में की कांग्रेस जॉइन

रोहतक में आम आदमी पार्टी (आप) को झटका लगा है। आम आदमी पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष कविता शर्मा और उनकी पूरी टीम कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई है। सभी ने दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रोहतक में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन करके लोकसभा चुनाव लड़ा था। इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के कई नेता कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

कविता शर्मा और उनकी टीम का कांग्रेस में स्वागत करते हुए और उन्हें सदस्यता ग्रहण कराते हुए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्होंने खुद रोहतक लोकसभा चुनाव में कविता शर्मा और उनकी टीम के काम करने के जज्बे को देखा है। पूरी टीम को कांग्रेस पार्टी के हर क्षेत्र में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

कविता शर्मा ने कहा कि जिस तरह उन्होंने आम आदमी पार्टी में मेहनत की, उसी तरह वह कांग्रेस पार्टी में भी दोगुने जोश और उत्साह के साथ काम करेंगी। लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। ताकि कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया जा सके।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में महिला जिला अध्यक्ष कविता शर्मा, उपाध्यक्ष अनीता देवी, सीमा रानी, ​​सुनीता पांचाल, सहसचिव सुनीता जांगड़ा, ब्लॉक प्रधान रीना देवी, सुनीति जांगड़ा, मीरा देवी, वार्ड अध्यक्ष सुनहरी देवी, किसान विंग से जिला उपाध्यक्ष अजमेर सिंह सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

Exit mobile version