भिवानी में महिला थाना की SHO को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी SHO कमलेश के पास से 7 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। फिलहाल विजिलेंस टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
ACB इंस्पेक्टर दलबीर सिंह के अनुसार, शिकायत मिली थी कि महिला थाना प्रभारी ने सरकारी काम करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के आधार पर ट्रैप लगाकर कार्रवाई की गई, जिसमें SHO को रिश्वत लेते पकड़ लिया गया।
