Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बुरी तरह फसी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, पति की गिरफ्तारी के बाद अब खुद की और माँ की गिरफ्तारी की आई नौबत

वो कहते हैं न कि जब मुसीबतें आती हैं तो चारों तरफ से आ जाती हैं कुछ ऐसा ही बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ इन दिनों हो रहा है। कभी फिल्मों, रियलिटी शोज और अपने शानदार लुक्स के लिए चर्चा में रहने वाली शिल्पा शेट्टी इन दिनों लगातार बहुत से मसलों में फसती नज़र आरही हैं। पहले शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। और अब शिल्पा शेट्टी और उनकी मां पर आयोसिस वेलनेस सेंटर के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी करने का आरोप लगा है। शिल्पा और उनकी मां के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज विभूतिखंड थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई थी। अब लखनऊ पुलिस हरकत में आ गई है और टीम मुंबई भी पहुंच गई है और दूसरी टीम भी जल्दी मुंबई पहुँच कर दोनों से पूछताछ करेगी।

अगर शिल्पा शेट्टी और उनकी मां के खिलाफ कोई सबूत मिलता है तो दोनों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है। बता दें कि शिल्पा आयोसिस वेलनेस सेंटर नाम से एक फिटनेस चेन चलाती हैं। वो इस कंपनी की चेयरमैन हैं जबकि उनकी मां सुनंदा डायरेक्टर हैं। शिल्पा और उनकी मां पर आरोप है कि दोनों ने वेलनेस सेंटर के ब्रांच खोलने के नाम पर लोगों से करोड़ो रुपये लिए और बाद में अपना वादा पूरा नहीं किया। ओमेक्स हाइट्स निवासी ज्योत्सना चौहान ने विभूतिखंड और रोहित वीर सिंह ने हजरतगंज में शिल्पा और उनकी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पूछताछ के लिए दोनों को नोटिस भी भेजा जा चुका है।

Exit mobile version