Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

नीरज बवाना गैंग का शार्प शूटर बहादुरगढ़ में गिरफ्तार- झज्जर रोड पर पिस्तौल और दो कारतूस के साथ पकड़ा

हरियाणा की रोहतक जिले की STF ने सोमवार को नीरज बवाना गैंग के 25 हजार को इनामी शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। बदमाश मोरिस उर्फ कुकी के पास से एक पिस्तौल व 2 कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ बहादुरगढ़ के सदर थाना में आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है।

बदमाश को पकड़ने में एएसआई हितेंद्र, एचसी जितेंद्र आईआरबी, सिपाही हरेंद्र, सिपाही संदीप व चालक सिपाही तकदीर शामिल रहे। आरोपी मोरिस ने अपने साथियों के साथ मिलकर 30 जून को गांव आसंडा में गढ़ी मोड़ सर्विस स्टेशन पर सुनील गांव आसौदा सिवान जिला झज्जर की गोली मारकर हत्या की। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गया।

इसके बाद उसने साथियों के साथ मिलकर 20 अगस्त को झज्जर बहादुरगढ़ रोड पर वर्कशॉप विश्वकर्मा बालाजी में सुरेंद्र उर्फ गुल्लर निवासी नूना माजरा की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद भी वह फरार हो गया। संगीन अपराध को मध्य नजर रखते हुए डीजीपी ने मोरिस की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए इनाम की घोषणा की। आज बहादुरगढ़ से झज्जर रोड पर पकड़ा गया।

बदमाश का यह है रिकॉर्ड

20 अगस्त को सदर थाना बहादुरगढ़ में आईपीसी की धारा 148,149,302 व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है। 30 जून को आसौदा थाना में आईपीसी की धारा 302, 120बी, 34 व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है। 20 नवंबर को मुड़का दिल्ली में आईपीसी की धारा 387, 506 और 34 सहित आर्म एक्ट के तहत केस दर्ज है।

Exit mobile version