हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष धनतेरस 23 अक्टूबर को पड़ रही है। संयोग की बात है कि इसी दिन शनि मार्गी हो रहे हैं। धनतेरस पर शनि की चाल बदलने से कई राशियां प्रभावित होंगी। शनि मार्गी होने का अर्थ है वे अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। इसलिए इस साल धनतेरस का त्योहार बहुत खास रहने वाला है। ऐसा कहा जाता है कि जब शनि ग्रह जब अपनी राशि परिवर्तन करता है या फिर वक्री या मार्गी होता है, तो उसका असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। ऐसे में धनतेरस के दिन यानी 23 अक्टूबर को शनि सीधी चाल से चलेंगे। धनतेरस के दिन शनि मार्गी हो रहे हैं तो इसका मतलब है इन राशियों के जीवन खुशियां ही खुशियां आएंगी। कह सकते हैं कि इस साल इन राशियों के जातकों पर धनतेरस के दिन कुबेर की कृपा बरसेगी। इन जातकों को शनि देव खूब धन-दौलत और तरक्‍की देंगे। साथ ही इनके जीवन में अब तक जो परेशानियां थीं उनका निवारण भी होगा। आइए जानते हैं इस साल की धनतेरस और दिवाली किन लोगों के लिए है बेहद शुभ और शनि देव किन राशि वालों पर मेहरबान होने जा रहे हैं।

मेष राशि

शनि देव के मार्गी होने से मेष राशि के जातकों के जीवन पर बहुत ही अच्छा असर होने वाला है। मेष राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आपके काम से बाॅस खुश हो सकते हैं जिससे कार्यस्थल पर आपकी तारीफ हो सकती है। साथ ही जो लोग स्टाॅक मार्किट, लोटरी में निवेश करान चाहते हैं वे कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग नई जाॅब ढूंढ रहे हैं व जो जाॅब परिवर्तन करना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल है। मेष राशि के लोगों को खास सलाह दी जाती है कि वे इस समय नीले रंग का रत्न धारण कर सकते हैं जिससे शुभ फल प्राप्त होंगे।

सिंह राशि

इस राशि के लोगों पर शनि की ढैय्या चल रही है यानि कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार का व्यवधान, रुकावटें होना, घाटा पड़ जाना, पदेन्नति न होना। लेकिन शनि के मार्गी होने से सिंह राशि के जातकों को खूब फायदा होने वाला है। धनतेरस के शुभ अवसर पर धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। खर्चा होगी लेकिन फिर भी आय के स्त्रोत मिलते रहेंगे। इतना ही नहीं जो लोग किसी नई मौके की तलाश में थे अब वह भी उन्हें मिल जाएगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी जिससे आर्थिक स्थिति भी सुधर जाएगी।

तुला राशि

शनि देव का मार्गी होना तुला राशि के लोगों के लिए शुभ फल लिए हुए है। धनतेरस के आसपास इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। सोना खरीदना शुभ रहना वाला है। साथ ही इस समय वाहन और प्रापर्टी खरीदने का भी मन बना सकते हैं। साथ ही संतान पक्ष से कोई शुभ सूचना मिल सकता है। इस राशि के लोगों को नई जॉब का भी प्रस्ताव आने को है। लंबे समय से चले आ रहे विवादों से छुटकारा भी मिलेगा। परिवार के बीच मतभेद खत्म होने के योग बनते दिख रहे हैं। साथ ही साथ आय के बढ़ने से आर्थिक समस्‍याओं से राहत मिलेगी।

वृश्चिक राशि

धनतेरस के दिन शनि देव की सीधी चाल वृश्चिक राशि वालों के लिए बेहद ही फलदायक साबित होती नजर आएगी। इस राशि वालों का समय अनुकूल रहने वाला है। वाहन का सुख प्राप्त होगा और प्रापर्टी में चल रहे सभी मत-भेद समाप्त हो जाएंगे। घर में खुशहाली और आय में बढ़ोतरी के योग बनते दिखेंगे। किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है जो अच्छा फल देगी। नौकरी या कारोबार में जो नुकसान लंबे समय से चला आ रहा था, वो अब दूर हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए भी ये समय खुशनुमा रहेगा। धन लाभ के साथ-साथ कर्ज से भी छुटकारा मिल जाएगा। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उन्हें भी घर वालों की स्विकृति मिल जाएगी। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। कार्यस्थल में काम की वाहवाही होगी।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए भी शनि का मार्गी होना लाभकारी साबित होगा। इस राशि के जातकों को शारीरिक और मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ प्रमोशन होगा। व्यापार में भी मुनाफा ही मुनाफा होगा

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!