हर माता- पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ाई कं अलावा भी कुछ नया सीखें, पर हमारे देश की दुविधा यह है कि बच्चे अब कहीं भी सुरक्षित नहीं रहे हैं। हाल ही में स्वीमिंग सीखने गईं दो नाबालिग बच्चियों के साथ जो हुआ उसे जान बेटियों के मां-बाप अपनी बच्चियों को घर से निकालने  से पहले सौ बार सोचेंगे। इस घटना ने एक बार फिर देश को शर्मसार कर दिया है।

राजधानी दिल्ली के नरेला स्थित स्वीमिंग पूल में तैराकी सीखने गई दो नाबालिग बच्चियों के साथ गैंगरेप किये जाने की घटना सामने आयी है। दोनों मासूम को बंधक बनाकर उनका गैंगरेप किया गया।  पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उसकी नौ वर्षीय बेटी  पूल में तैराकी की प्रैक्टिस करने के लिए जाती रहती है। वहां पर अनिल नाम का आरोपी उसे  एक कमरे में ले गया, जहां पर 12 वर्षीय एक और बच्ची पहले से बंद थी। वह बच्ची भी तैराकी सीखने के लिए जाती थी।

बताया गया कि अनिल और उसके साथी  ने दोनों बच्चियों के साथ गैंगरेप किया और फिर इस घटना के बारे में बताने पर दोनों बच्चियों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पहले तो डर के मारे बच्ची ने अपने परिवार वालों को कुछ नहीं बताया जब उसकी मां प्रैक्टिस करने के लिए कहती तो वह मना कर देती थी।  दबाव देने पर बच्ची ने अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद महिला ने कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!