रोहतक के एक गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक अपनी मौसी के घर आया हुआ था। उसने पीड़ित लड़की को काम के बहाने बुलाया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद जब पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो इसका खुलासा हुआ। वहीं, मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोहतक के लाखनमाजरा थाने के एसएचओ समरजीत सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की करीब 16 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!