हिमाचल में खराब मौसम के चलते जगह-जगह फंसे पंजाब के श्रद्धालुओं को SGPC अपने खर्च पर पंजाब वापस लाएगी। इस संबंध में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी तथा हिमाचल SGPC मेंबर दलजीत सिंह भिंडर ने बयान जारी कर जानकारी दी है।

बता दें कि हिमाचल में बने गुरु धामों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पंजाब से श्रद्धालु गए थे। हिमाचल में खराब मौसम के चलते श्रद्धालु वहां फंस गए हैं। हिमाचल में फंसे श्रद्धालुओं को वापस पंजाब लाने के लिए SGPC ने मोर्चा संभाला है। एसजीपीसी ने श्रद्धालुओं को वापस लाने के लिए पूरा प्लान बना लिया है। जल्द ही SGPC हिमाचल के विभिन्न हिस्सों में अपनी बसों के बेड़े को रवाना करेगी।

फिलहाल रोड क्लियर होने का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से हौसला रखने की अपील की है। कहा है कि कुदरती आपदा के चलते न तो पंजाब के लोगों का अपने हिमाचल पारिवारिक सदस्यों से संपर्क हो रहा है और न ही अभी वापस आने के लिए रास्ता क्लियर है। इसलिए सभी हौसला रखें। जैसे ही रोड क्लियर होगा SGPC वहां पर अपनी तमाम कोशिशें शुरू कर देगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!