Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 2 स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट पकड़ा:10 लड़कियां और 3 लड़के हिरासत में; कमरों में आपत्तिजनक अवस्था में मिले

हरियाणा के करनाल मे सेक्टर 12 स्थित सुपर मॉल में दो स्पा सेंटरों पर पुलिस ने रेड की। रेड के दौरान पुलिस ने 10 लड़कियों और 3 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। सुपर मॉल में मसाज पार्लर की आड़ में गलत काम होने की शिकायत मिली थी। लेकिन पुलिस इस बात को दरकिनार कर रही थी।

शुक्रवार शाम को सुपर मॉल में उस समय हंगामा मच गया। जब पुलिस वहां पहुंची। स्पा सेंटरों से कंडोम, शराब की बोतलें और बीयर की बोतलें बरामद हुई। हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों का मेडिकल कराया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक यहां दूसरे राज्यों से आकर लड़कियां स्पा सेंटर में काम करने लग जाती है। पुलिस ने पकड़ी गई लड़कियों और लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार स्पा सेंटर में गलत कार्य होने की शिकायतें पुलिस को मिल रही थी। इस पर सुपर माल में संचालित स्पा सेंटर पर पुलिस ने बीते दिन एक्शन लिया। पुलिस को गलत कार्य होने की शिकायतें मिलने के बाद डीएसपी नायब सिंह और एसएचओ श्रीभगवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों सेंटर पर एक साथ छापामारी की। छापामारी होते ही सुपर माल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने माल के मुख्य गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी तो साथ ही स्पा सेंटर के अंदर जाकर तलाशी ली। तलाशी लेने पर सेंटर से 10 युवतियां और 3 युवक पकड़े। पुलिस युवक और युवतियों को हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। 

Exit mobile version