Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के महम में सीवर हुए ओवरफ्लो; घरों में आई दरारें, लोगों को मकान गिरने का डर

रोहतक के महम में सीवरेज सिस्टम की गंभीर समस्या सामने आई है। वार्ड 11 के मुल्तानी चौक के निवासियों के घरों में दरारें आ गई हैं। स्थानीय लोगों को अपने मकानों के गिरने का भय सता रहा है। वार्ड तीन के निवासियों ने एसडीएम को लिखित शिकायत दी है। पूर्व पार्षद जयवीर उर्फ मोटा एमसी के मुताबिक पिछले तीन माह से उनके घर के सामने सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। बदबू के कारण रहना मुश्किल हो गया है।

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ सुरजीत मलिक के मुताबिक कुछ लोग जानबूझकर सीवर में प्लास्टिक कचरा डालते हैं। रात में कर्मचारियों ने ऐसे युवकों को पकड़ा भी है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग विभाग की मंजूरी के बिना अवैध सीवर कनेक्शन कर लेते हैं। एसडीओ के मुताबिक घरों में आई दरारों की जांच की जाएगी। साथ ही अवैध कनेक्शन और पानी के रिसाव की भी जांच होगी। विभाग के एसडीओ और जेई सहित सभी अधिकारियों को इस समस्या की शिकायत की जा चुकी है।

Exit mobile version