Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 10 दिनों से कड़ाके की ठंड:10 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, रोहतक में दिन सबसे ठंडा, 15 दिन राहत नहीं

हरियाणा में पिछले 10 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार रात को हिसार देश के मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान 1.6 डिग्री दर्ज किया गया। 10 जिलों में शीतलहर और पाले का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें झज्जर, रोहतक, जींद, करनाल, भिवानी, फतेहाबाद, कैथल, सिरसा, हिसार और कुरूक्षेत्र शामिल हैं।

वहीं रोहतक जिले में दिन में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। यहां 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। यहां अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम है।

IMD चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार हरियाणा में आगे भी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। 20 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट है। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसकी वजह से पूर्वी हवाएं चलेंगी, कोहरा छा सकता है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर हरियाणा में भी देखने को मिलेगा।

Exit mobile version