रोहतक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर भाजपा ने सेवा पखवाड़ा मनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक यह पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने सेवा पखवाड़ा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों के लिए नेताओं की ड्यूटियां लगाई है।
भाजपा की तरफ से आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़े के दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, स्वच्छता अभियान और पौधारोपण जैसे दर्जनभर सेवा के कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके लिए अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल है।
भाजपा की तरफ से सेवा पखवाड़े के दौरान रक्तदान शिविर की जिम्मेदारी डॉ. जगजीत आहूजा, डॉ. पुष्पा बिश्नोई और अजय खुडिया को सौंपी गई है। स्वच्छता अभियान के लिए जवाहर यादव, नताशा सिहाग, नागेन्द्र शर्मा और सुलेख डिडवाड़ा को जिम्मेदारी दी है। चिकित्सा शिविरों के लिए प्रवीन जैन, डॉ. रामबीर गोस्वामी, नेहा धवन, परीक्षित भारद्वाज और डॉ. आदित्य बतरा को संयोजक बनाया है।
सेवा पखवाड़े में जिला स्तर पर प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन के लिए नवीन गर्ग, सुनीता गोयल, एडवोकेट बलबीर सिंह और हरि प्रकाश संयोजक नियुक्त किए गए। स्कूल पेंटिंग कम्पीटिशन के लिए कृष्ण ढुल, दीपक हुड्डा, निर्मला बैरागी और बरखा यादव को जिम्मेदारी दी। पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी के लिए विकास दहिया, शमशेर खरक, गोपाल शर्मा और नीरा तोमर संयोजक नियुक्त किए।
सेवा पखवाड़े के दौरान युवा मैराथन के लिए संजय सिंह, सरोज सिहाग, कृष्ण छोक्कर और दिनेश घिलौड़ को जिम्मेदारी दी है। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम होंगे, जिनके लिए आशा शर्मा, पंकज जैन, नेहा झा और रितेश लम्बोरिया को जिम्मेदारी दी है। सेवा पखवाड़े का उद्देश्य जनसेवा है।

