Panipat News: पानीपत की देवी मूर्ति कॉलोनी में एक नौकर द्वारा विश्वासघात किए जाने का बड़ा मामला सामने आया है। जिस नौकर को घर की रखवाली के लिए बुजुर्ग दंपति ने रखा था, उसने ही दंपति की गैर मौजूदगी में घर से लाखों की चोरी कर ली।

नौकर घर से 16.50 लाख की नकदी और करीब 25 तोले सोना चोरी करके फरार हो गया। दिल्ली से लौटे बुजुर्ग दंपति ने घर की ग्रिल टूटी देखी तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में उमेश कुमार (68) ने बताया कि वह देवी मूर्ति कॉलोनी में अपनी पत्नी के साथ अकेला रहता है। उसकी दो बेटियां दिल्ली में विवाहित हैं, जबकि लड़का अमेरिका में रहता है। इसी वजह से घर की देखभाल के लिए एक नौकर शुभम शर्मा उर्फ शिवम पुत्र रविकांत शर्मा निवासी राय बरेली यूपी को रखा हुआ था। वह घर पर करीब 9 माह से काम कर रहा था।

शुक्रवार सुबह करीब 8:15 बजे वह पत्नी के साथ निजी काम से दिल्ली गए थे। दोपहर साढ़े 3 बजे जब वे घर लौटे तो देखा कि घर की पहली मंजिल पर मुख्य द्वार के साथ वाली खिड़की की ग्रिल निकली हुई थी। अंदर जाकर चैक किया तो देखा कि स्टोर व अलमारियों में रखी करीब 16.50 लाख रुपए की नकदी समेत 20-25 तोले सोना चोरी हो गया था। वहीं नौकर शुभम शर्मा भी गायब था।

उमेश का कहना है कि उनके अलावा नौकर शुभम उर्फ शिवम को अलमारी व स्टोर की चाबी के बारे में पता था। इसलिए उन्हें पूरा यकीन है कि यह चोरी उनके नौकर शुभम उर्फ शिवम ने साथियों के साथ मिल कर की है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!