Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में नौकर मालिक केकैश व स्कूटी लेकर हुआ फ़रार, 15 दिन पहले ही नौकरी पर रखा था

रोहतक के घनीपुरा मोहल्ला निवासी नीरज ने अर्बन एस्टेट थाना में शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसकी सोनीपत रोड पर पेंट की दुकान है। करीब 15 दिन पहल अंकित नाम के युवक को नौकरी पर रखा था। जिसके पिता और पते की जानकारी नहीं है। 28 अगस्त को करीब साढ़े 11 बजे उस नौकरी पर रखे युवक को एक लाख रुपए दे दिए। वहीं एक्टिवा देकर सेक्टर 3 स्थित बैंक में जमा करवाने के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी अंकित ने पैसे बैंक में जमा नहीं करवाए और ना ही वह वापस दुकान में लौटकर आया। वह एक्टिवा उसके दोस्त के नाम थी। जो 2018 में खरीदी थी। वहीं एक्टिवा की डिग्गी में कागजात भी थे। उसकी एक्टिवा और एक लाख रुपए लेकर फरार हो गया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version