हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे बरवाला बाइपास पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस भीषण हादसे एक ही परिवार के 3 सदस्यों सहित 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला भी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। यह हादसा इतनी भयानक थी कि शवों को कार से क्रेन की मदद से निकालना पड़ा। सभी मृतक नरवाना के सुरजाखेड़ा के रहने वाले है, फिलहाल नरवाना के प्रेम नगर में रहते थे। 

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद सभी लोग अपने गांव सुरजाखेड़ा लौट रहे थे। कार जैसे ही बरवाल बाइपास के नजदीप पहुंची तो उसका टायर फट गया। बेकाबू होकर कार दूसरी ओर से आ रहे ट्रक में जा टकराई। एक्सीडेंट इतनी भीषण था कि गाड़ी के खरपच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार सवा 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 78 वर्षीय महावीर सुरजेवाला, 74 वर्षीय उनकी पत्नी रोशनी देवी, महावीर का 35 वर्षीय भतीजा संदीप उर्फ मिक्का व सुरजाखेडा निवासी 30 वर्षीय सुनील की मौत हो गई। 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं शव कार में बुरी तरह फंसे हुए थे। जिन्हें क्रेन की सहायता से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक के परिजनों ने बताया कि संदीप रोडवेज में कंडक्टर था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!