Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कुरुक्षेत्र में नाबालिग का सनसनीखेज आरोप: VIDEO कॉल पर कपड़े उतरवाने का दबाव, चुप रहने के लिए ₹40 लाख का ऑफर

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक 12 वर्षीय नाबालिग ने पड़ोस में रहने वाली महिला पर अश्लील एक्टिविटी कराने का आरोप लगाया है। नाबालिग का कहना है- महिला उसे घर बुलाकर एक ऑनलाइन चैटिंग एप्लीकेशन से जोड़ती थी। वीडियो कॉल कराकर कुछ युवकों के साथ जोड़ा जाता था।

यहां उसे प्राइवेट पार्ट दिखाने के लिए मजबूर किया जाता था। नाबालिग ने आरोप लगाया कि जैसे ही वीडियो कॉल शुरू होती, महिला के अकाउंट में कुछ डायमंड (वर्चुअल करेंसी) आने शुरू हो जाते थे। इन डायमंड के बदले उसे पैसे मिलते थे।

अब महिला चुप रहने के लिए 40 लाख रुपए ऑफर कर रही है। मामले में कुरुक्षेत्र पुलिस पॉक्सो एक्स के तहत केस दर्ज कर चुकी है। दोनों परिवार के लोग एक- दूसरे पर कई आरोप लगा चुके हैं।

डीएसपी सुनील कुमार का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। नाबालिग का परिवार 2020 से अब तक विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर 266 शिकायतें दे चुका है। अब इस केस में अंबाला के बराड़ा के DSP मामले की जांच कर रहे हैं। केयूके थाने में मामला दर्ज हुआ है।

 कुरुक्षेत्र की रहने वाली नाबालिग का कहना है कि करीब तीन महीने पहले उसकी पड़ोस की रहने वाली आंटी से मुलाकात हुई थी। उन्होंने बातों में फंसाकर मुझे एक लाइव चैटिंग एप्लीकेशन के बारे में बताया। इसके लिए वो बार- बार घर बुलाती थी

नाबालिग ने आगे बताया- घर बुलाकर आंटी अपने मोबाइल से ही इस एप्लीकेशन से जोड़ती थी। सबसे पहले युवकों के साथ वीडियो कॉल कराई जाती थी। दूसरी साइड कुछ युवक जुड़े रहते थे। वीडियो कॉल में जितने कपड़े उतारे जाते थे, आंटी को उतने ही डायमंड मिलते थे।

नाबालिग के अनुसार, आंटी अधिक अश्लील कंटेंट दिखाने का दबाव बनाती थी। नाबालिग ने आरोप लगाया कि पुलिस के सामने भी वीडियो कॉल पर जुड़ने वालों की पहचान की है। इसके बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। वहीं पुलिस महिला के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं कर रही है।

Exit mobile version