Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

ओमिक्रोन के बढ़ते केस को देखकर UP सरकार ने हवाई अड्डों पर लगाए नोडल अफसर

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मद्देनजर हवाई अड्डों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। दिल्ली और गाजियाबाद के हवाई अड्डों पर यूपी सरकार ने दो नोडल अधिकारी तैनात किए हैं। कर्नाटक के अलावा विदेश से यूपी में आने वाले प्रत्येक यात्री का डेटा एयरपोर्ट से लेकर उनकी कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। यूपी सरकार की मंशा स्पष्ट है कि हवाई अड्डों से नया वायरस उनके राज्य में एंट्री न कर पाए।

गाजियाबाद डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (DRDA) के परियोजना अधिकारी पीएन दीक्षित को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। पीएन दीक्षित एयरपोर्ट अथॉरिटी से कॉन्ट्रैक्ट करके यूपी की तरफ आने वाले प्रत्येक यात्री की लिस्ट प्राप्त करके उनकी ट्रेसिंग करेंगे। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले यात्रियों की 7 दिन तक निगरानी की जाएगी।
इसी तरह गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर आने वाले प्रत्येक यात्री की कोरोना जांच अनिवार्य कर दी गई है। यहां सिर्फ कर्नाटक के हुबली और कलबुर्गी शहर से फ्लाइट आती-जाती हैं। एयरपोर्ट निदेशक शेाभा भारद्वाज ने बताया कि कर्नाटक से आने वाले प्रत्येक यात्री को कोरोना जांच के बाद ही एयरपोर्ट से बाहर जाने दिया जा रहा है। यहां पर भी जिला प्रशासन ने एक नोडल अधिकारी तैनात किया है।

ओमिक्रोन की आहट के चलते विदेश घूमने गए लोग अब अपने वतन को लौट रहे हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी से गाजियाबाद के स्वास्थ्य विभाग को ऐसे करीब 1950 लोगों की सूची मिली है जो पिछले एक महीने के दौरान विदेश से घूमकर वापस आए हैं। इसमें उन देशों से लौटने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है, जहां ओमिक्रोन के नए केस आ चुके हैं।

Exit mobile version