Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के पूर्व CM से मिला सेक्टर्स कांफेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल: सौंपा 6 सूत्रीय मांग पत्र, हुड्‌डा ने दिया आश्वासन

ऑल हरियाणा हुड्‌डा सेक्टर्स कांफेडरेशन ने शनिवार को दिल्ली स्थित पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के निवास स्थान पर पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व सीएम को 6 सूत्रीय मांगत्र भी सौंपा और कहा कि इन मांगों को पूरा किया जाए। जिस पर भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने सरकार बनने पर मांग पूरी करने का आश्वासन दिया।

ऑल हरियाणा हुड्‌डा सेक्टर्स कांफेडरेशन के राज्य संयोजक एडवोकेट यशवीर सिंह मलिक की अध्यक्षता में कांफेडरेशन का 51 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल दिल्ली पहुंचा। उन्होंने कहा कि इसमें प्रदेश के लगभग सभी जिलों के प्रतिनिधि शामिल रहे। प्रतिनिधि मंडल ने सेक्टरों की विभिन्न समस्याओं और अपनी मांगों बारे एक मांग पत्र सौंपा। रोहतक से कदम सिंह अहलावत, रणबीर छिल्लर, सुखबीर माथुर, सुखबीर हुड्डा, रमेश खासा व डॉ. रणजीत सिंह मलिक आदि ऑल सेक्टर्स रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

मांगपत्र में सेक्टरों से संबंधित ये रखी मांग

1. सरकार की ‘स्टिल्ट+ 4 फ्लोर’ अर्बन हाउसिंग पोलिसी को वापस लेना या केवल नए सेक्टरों में जारी रखना।

2. सेक्टरों में एनहांसमेंट को खत्म करना या किसी और माध्यम से जारी रखना, जिसमें सेक्टर रेजिडेंट्स प्रभावित न हो।

3. सेक्टरों के पानी के बिल दूसरी शहरी कालोनियों के समान करना।

4. बरसाती और घरेलू सीवर दोनों का रख रखाव और प्रबंधन एक ही विभाग एचएसवीपी को देना।

5. सेक्टरों में चल रहे स्कूलों में सेक्टर रेजिडेंट्स के बच्चों को फीस में छूट व दाखिले में वरीयता देना।

6. सेक्टरों में गरीब लोगों को दिए जाने वाले 30-30 गज के प्लाटों को 50-100 गज तक करना।

Exit mobile version