Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक सेक्टर-5 में पावर हाउस एक सप्ताह में शुरू होगा, 4 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

गर्मी के सीजन में सेक्टर-3 के 132 केवी पावर हाउस में बिजली लोड बढ़ने से सेक्टर एरिया में अघोषित बिजली कट लग रहे हैं। सेक्टर का लोड बांटने के लिए बिजली निगम के अधिकारियों ने सेक्टर-5 पावर हाउस का काम तेजी करा अंतिम चरण पहुंचा दिया है। अब एक सप्ताह में पावर हाउस शुरू होने की उम्मीद है। इससे 4 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

सिटी डिवीजन के एक्सईएन महताब सिंह ने बताया कि सेक्टर-5 में 16 एमवीए तक के ट्रांसफार्मर रखवा दिए गए हैं। एक सप्ताह में पावर हाउस शुरू कर दिया जाएगा। पूरे प्रोजेक्ट के लिए औसतन 4 करोड़ 60 लाख रुपए वर्क ऑर्डर मंजूर किया था। उन्होंने बताया कि गर्मी के सीजन में अधिकांश बिजली खपत सेक्टराें में रह रहे उपभोक्ताओं के मीटर कनेक्शन पर आता था। गर्मी में सेक्टर तीन के 132 केवी पावर हाउस पर ओवरलोड की समस्या आने पर फाल्ट आने से सेक्टरों में अघोषित कट लगते थे। इसकी वजह से सेक्टरवासियों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसलिए अब सेक्टर-5 में पावर हाउस शुरू किया जाना है।

Exit mobile version