रोहतक जिले में गांव सैंपल में 21 मार्च की रात युवक की बेरहमी से ईंट-डंडों से पीट पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को काबू कर लिया। वारदात को अंजाम देने वाले रोहित को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब पवन को पुलिस ने काबू किया है।

बता दें कि मृतक अशोक अपने दोस्त रोहित व पवन के साथ गांव की पुरानी चौपाल उर्फ डेयरी में शराब पी रहा था। इसी दौरान तीनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और रोहित व पवन ने अशोक को मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी रोहित को 22 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था।

मृतक के रिश्तेदार कृष्ण ने आरोप लगाया था कि अशोक व उसके दोस्त रात के समय शराब पी रहे थे। इसी दौरान रोहित व पवन ने ईंट व लाठी डंडों के साथ अशोक के ऊपर हमला कर दिया। हमले के दौरान अशोक को काफी चोट आई, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटनास्थल पर पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को बुलाया था। एफएसएल टीम ने मौके से सबूत एकत्रित किए। वहीं, मौके पर पड़ी ईंट को कब्जे में लिया गया। इसके साथ शराब की बोतल भी जांच के लिए कब्जे में ली गई। टीम ने सबूतों को जांच के लिए लैब भेजा था। पुलिस ने मामले में गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को काबू किया।

थाना कलानौर के जांच अधिकारी एसआई विनोद ने बताया कि गांव सैंपल में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी रोहित को 22 मार्च को काबू किया था, जिसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया था। रिमांड पूरा होने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। अब दूसरे आरोपी पवन को काबू किया है, जिससे पूछताछ चल रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!