Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के किला रोड पर हुई स्नैचिंग की वारदात का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की टीम ने किला रोड स्थित तेज होटल के पास गली मे महिला के साथ पर्स छीनने की हुई वारदात मे शामिल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत कर अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है।

प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि सैनीपुरा कलानौर निवासी चंचल ने पुलिस मे शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर अभियोग संख्या अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि चंचल अपनी बडी बहन के साथ किला रोड बाजार मे सामान खरीदने आई हुई थी। चंचल जब तेज होटल के पास गली के कोने पर पहुंचे तो अचानक से अज्ञात युवक ने झपट्टा मारकर चंचस का पर्स छीन लिया। चंचल ने अज्ञात युवक का पीछा किया तो आगे गली मे खडे स्कूटी सवार युवक के साथ अज्ञात युवक अपने साथी के साथ स्कूटी पर बैठकर मौके से फरार हो गया। पर्स मे चंचल के करीब 10 हजार रुपये थे।

मामले की जांच स.उप.नि. बलराज द्वारा अमल मे लाई गई। दौरान जांच दिनांक 04.07.2022 को पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी हरभजन पुत्र मेजरसिंह निवासी खान मौहम्मद फतेहाबाद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरीशुदा 1000/- रुपये बरामद हुए है। आरोपी के साथी सुनील को दिनांक 20.06.2022 को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Exit mobile version