Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

डोभ निवासी आनंद हत्याकांड में दूसरा आरोपी गिरफ्तार: गोली मारकर की थी हत्या, रोहतक पुलिस की कार्रवाई


रोहतक पुलिस की टीम ने डोभ निवासी आनंद की हत्या की वारदात मे शामिल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 07.05.2026 को डोभ निवासी दीपक की शिकायत के आधार पर धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व शस्त्र अधिनियम के तहत थाना बहु अकबरपुर में अभियोग संख्या 72/2026 अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दीपक का सबसे छोटा भाई आनंद जो किसी कम्पनी मे काम करता था। दिनांक 07.05.2026 को सुबह करीब 9 बजे आनंद की पत्नी दीपक के घर पर गई जिसने बताया कि आनंद का राहुल व पारस निवासीगण डोभ के साथ झगडा हुआ है। दीपक राहुल के घर पर पहुंचा तो बाहर आंगन मे आनंद गिरा हुआ था जिसके छाती मे गोली लगी हुई थी। दीपक व अन्य युवक आनंद को ईलाज के लिये अस्पताल लाया गया। जंहा पर डॉक्टरो की टीम द्वारा आनंद को मृत घोषित किया गया।
मामले की जांच उप.नि. सोहनलाल द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 15.05.2026 को आरोपी मंजीत पुत्र रमेशचन्द्र निवासी गांव अजायब हाल बरसी नगर जींद रोड रोहतक को गिरफ्तार किया गया  है। वारदात में शामिल रहे एक आरोपी को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
 
गिरफ्तार आरोपी
मंजीत पुत्र रमेशचन्द्र निवासी गांव अजायब हाल बरसी नगर जींद रोड रोहतक

रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 72 दिनांक 07.05.2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व शस्त्र अधिनियम थाना बहुअकबरपुर

Exit mobile version