Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

‘जाट और झोटे’ वाला विवादित बयान देने वाले SE ने की आत्महत्या, करनाल में रिटायरमेंट के दिन गाड़ी में मिला गीतू राम का शव

रिटायरमेंट के ही दिन बिजली निगम के SE गीतू राम ने की आत्महत्या (फाइल फोटो)

जाट और ‘झोटे’ वाले अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आए बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता (SE) गीतू राम ने अपने रिटायरमेंट के दिन ही जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली।

सुबह घर से निकलने के बाद उनकी गाड़ी में उनका शव मिला। अस्पताल लाते समय उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद उनकी बेटियों ने सिस्टम पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।

करनाल के सेक्टर 9 निवासी SE गीतू राम का आज ही विभाग से रिटायरमेंट था। वे सुबह करीब 7 बजे अपने घर से निकले थे। इसके बाद उनकी गाड़ी डीएवी स्कूल के पास खड़ी मिली, जिसमें वे संदिग्ध अवस्था में पड़े थे। उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि गीतू राम ने अपनी जिंदगी के आखिरी दिन भी विभाग को न्याय की गुहार लगाते हुए एक पत्र लिखा था। पिछले कई महीनों से वे मानसिक दबाव में थे। कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में उन्होंने जाट और ‘झोटे’ को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसके बाद वे काफी चर्चा और विवादों में आ गए थे।

Exit mobile version