Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में SDU टीम की कार्रवाई, युवक अवैध हथियार सहित गिरफ्तार, एक देसी पिस्तौल और दो रौंद बरामद

रोहतक पुलिस की एसडीयू की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल व 02 रौन्द बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि गुणपाल के नेतृत्व मे एसडीयू की टीम गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त झज्जर सोनीपत रोड सापंला बाईपास पुल के नीचे से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान राकेश पुत्र जयनारायण निवासी गांव लजवाना जिला जीन्द के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व 02 रौन्द बरामद हुये है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सापला मे अभियोग संख्या 291/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version