गोहाना(सोनीपत) में उपमण्डल अधिकारी(ना०) आशीष कुमार ने त्यौहार सीजन को देखते हुए गुरूवार को गोहाना शहर में मिठाई के प्रतिष्ठानों में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने फूड सेफ्टी ऑफिसर को निर्देश दिए कि वे सभी मिठाईयों के सैंपल लें और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजें। एसडीएम आशीष कुमार ने कहा कि जांच के दौरान अगर किसी का सैंपल फेल होता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


एसडीएम मिठाई दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि लोगों के स्वास्थ्य की भलाई के लिए वे त्यौहारों पर शुद्घ व बिना मिलावट की मिठाई लोगों को उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि यह छापेमारी अभियान शहर में लगातार जारी रहेगा और गोहाना शहर में किसी भी प्रकार की मिलावटी मिठाई नहीं बिकने दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मिठाई की मिलावट को लेकर किसी व्यक्ति के पास कोई सूचना है तो वह उसकी जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को उपलब्ध करवाएं ताकि मिलावट करने वाले दुकानदार पर सख्त कार्रवाई की जा सके।


इस मौके पर फूड सेफ्टी ऑफिसर विरेन्द्र गहलावत, विजिलेंस कमेटी के अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!