रोहतक में महम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी के गांव मदीना में हरियाणा जनसेवक पार्टी के प्रत्याशी बलराज कुंडू के साथ हाथापाई हो गई।बलराज कुंडू गाँव मदीना में बूथ नंबर 134 का निरीक्षण करने गए थे, तो आनंद सिंह दांगी 20-25 लोगों के साथ जबरन बूथ में घुस आए और बलराज कुंडू के साथ हाथापाई की। इस हाथापाई में बलराज कुंडू और उनके पीए विजय के कपड़े फट गए।
इस सीट पर मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा। रोहतक जिले में सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। डीसी अजय कुमार व एसपी हिमांशु गर्ग ने मतदान केंद्र का किया निरीक्षण
रोहतक जिले में कुल वोटर 8 लाख 31 हजार 166 हैं। यहां कुल 831 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 4 विधानसभा सीट पर कुल 56 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

