Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में झज्जर के ज्वैलर्स से स्कूटी रोक,कैश और आभूषण की लूट, आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी

झज्जर के गांव डीघल निवासी गोविंद राम ने रोहतक के शिवाजी कॉलोनी थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव डीघल में सुनार की दुकान है। वह आभूषणों का काम करवाने के लिए रोहतक के रेलवे रोड स्थित सुनारों वाली गली में आया था। वह अपनी दुकान से एक काले रंग के बैग में आभूषण डालकर काम करवाने के लिए रोहतक आया था। रात को करीब 11 बजकर 40 मिनट पर काम करवाकर आभूषणों का बैग स्कूटी की डिग्गी में डालकर अपने घर के लिए निकला।

उन्होंने बताया कि घर लौटते समय झज्जर रोड पर रुपया चौक से आगे मायना नहर के नजदीक पहुंचा तो 2 युवक स्कूटी पर सवार होकर आए। उन्होंने अपनी स्कूटी को आगे लगाकर रास्ता रोक लिया। उसके बाद आरोपियों ने पिस्तौलनुमा हथियार छाती पर लगा लिया और बोले कि जो कुछ है दे दो। उसके बाद आरोपियों ने उसकी जेब से 15 हजार रुपए और कागजात छीन लिए। वहीं उंगली से सोने का छल्ला निकाल लिया और स्कूटी की डिग्गी खोलकर आभूषणों का काला बैग निकाल लिया।

बैग में 50 ग्राम सोने के कड़े, 2 सोने की चैन, 2 मंगलसूत्र, 2 जोड़ी सोने की बाली, सोने की अंगूठी और 200 ग्राम की चांदी की पाजेब आदि आभूषण हथियार के बल पर लूट लिए। पीछा करने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version