रोहतक में बीती रात को एक बदमाश स्कूटी सवार से लिफ्ट मांग चाकू घोंपने की धमकी देकर स्कूटी छीन फरार हो गया। वारदात PWD ऑफिस के पास हुई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया ओर युवक के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 379बी के तहत केस दर्ज किया।

सैनीपुरा निवासी अरुण सैनी ने थाना आर्य नगर पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह रात को करीब साढ़े 11 बजे स्कूटी पर सवार होकर PGI से अपने घर सैनीपुरा आ रहा था। और जब वह अंबेडकर चौक के पास पहुंचा तो वहां खड़े एक युवक ने उससे लिफ्ट मांगी जिस पर अरुण ने उसे बैठा लिया। अभी वह युवक को लेकर चला ही था कि कुछ दूरी पर ही युवक ने चाकू निकाल कर अरुण की कमर में लगा दिया और धमकी देते हुए कहा कि कुछ किया तो चाकू घोंप दूंगा।

जिसके बाद उसने PWD कार्यालय के बाहर स्कूटी रुकवाई और अरुण से स्कूटी छीन कर फरार हो गया। घटना के समय युवक काफी डर गया था। युवक ने वारदात की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर उसे संभाला। थाना आर्यनगर के जांच अधिकारी एसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि अज्ञात युवक ने लिफ्ट लेकर चाकू के बल पर स्कूटी छीनने का मामला आया था। केस दर्ज कर लिया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!