Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में मां बेटी से स्कूटी सवारों ने छीना पर्स; दो I-Phone समेत 2500 नगदी व जरूरी कागज़ात थे पर्स में

रोहतक स्थित शिवाजी कॉलोनी मार्केट में देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी सवार मां-बेटी से पर्स छीन लिया। मां-बेटी ने शोर मचाया, तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चला।

शिवाजी कॉलोनी निवासी हिमांशी पुत्री ओमप्रकाश ने बताया कि वह और उसकी मां सुनीता स्कूटी पर रात करीब 8 बजे सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। वह लोग शिवाजी कॉलोनी मार्केट पहुंचे थे। जब वह राजू फ्रूट वाले के नजदीक पहुंचे तो पीछे के मंदिर की तरफ से बाइक पर आए दो बदमाश पर्स छीनकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि पर्स के अंदर दो एप्पल के फोन और ढाई हजार रुपए की नकदी के अलावा जरूरी कागजात थे। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version