Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में स्कूटी सवार को टोकना पड़ा महंगा: 2 दोस्तों से पहले किया झगड़ा और फिर चला दी गोली

रोहतक में चाय लेकर आ रहे दो मोटरसाइकिल दोस्तों पर अज्ञात स्कूटी सवार ने फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही की गोली किसी को लगी नहीं। घटना उस समय हुई, जब मोटरसाइकिल सवार दोस्तों ने गलत तरीके से स्कूटी चला रहे युवक को ठीक से चलाने के लिए टोक दिया। इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।

रोहतक की सैनिक कॉलोनी निवासी नरेन ने पुलिस को दी शिकायत में वह बी-फार्मेसी का छात्र है। रात को करीब 11 बजे वह अपने दोस्त गांव चमारिया निवासी चेतन के साथ अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अशोका चौक अशोका चौक से चाय लेने के लिए आए थे। चाय लेने के बाद दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि जब वे राज टॉकीज के नजदीक पहुंचे तो एक स्कूटी चालक चल रहा था। जो अपनी स्कूटी को टेड़ा-मेड़ा चला रहा था। जब उक्त स्कूटी चालक को ठीक से चलाने के लिए कहा तो वह झगड़ा करने लगा। यहां तक कि उक्त युवक हाथापाई करने लग गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त स्कूटी सवार युवक पिस्तौल लिए हुए था।

नरेन ने कहा कि उक्त युवक ने अपनी पिस्तौल निकाली और दोनों दोस्तों पर गोली दाग दी। गनीमत यह रही की दोनों दोस्त इस जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए। इसके बाद आरोपी युवक वहां से चला गया। इस घटना की शिकायत पीड़ितों ने पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Exit mobile version