हरियाणा के रोहतक शहर में 24 वर्षीय गुरप्रीत सिंह निवासी पटेल नगर 25 जनवरी दोपहर लगभग 4 बजे से लापता है। युवक घर से टेबल टेनिस एकेडमी के लिए स्कूटी पर निकला था। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई और पुलिस द्वारा मोबाइल की लोकेशन ट्रेस किये जाने पर उसकी लोकेशन दिल्ली बाय पास स्थित जलन नहर किनारे आयी। जहाँ उसका मोबाइल व स्कूटी नहर किनारे खड़ी मिली। बुधवार शाम से पुलिस व गोताखोरों द्वारा नहर में तलाश जारी है और अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है।
शहर के पटेल नगर में रहने वाले इंरजीत ने आर्यनगर थाना में दो दिन पहले अपने 24 वर्षीय बेटे गुरप्रीत के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को यह भी बताया था कि बेटा स्कूटी लेकर अपनी टेबल टेनिस एकेडमी में अभ्यास करने के लिए जाने की कह कर गया था। लेकिन तब से वह घर नहीं लौटा है। मंगलवार देर रात उसकी स्कूटी पुलिस व परिजनों को दिल्ली रोड के पास जेएलएन नहर किनारे खड़ी मिली।
जेएलएन नहर का जल स्तर काफी अधिक है और बहाव भी काफी ज्यादा है, ऐसे में अगर युवक नहर में ही गिरा है तो उसके बहकर काफी दूर तक जाने की संभावना बनी हुई है। कई घंटों के प्रयास के बाद भी गोताखोर अभी उसे तलाश नहीं पाए हैं। खिलाड़ी के पिता की मांग है कि नहर के जलस्तर को कम किया जाए जिसके चलते बेटे का पता जल्द से जल्द लग सके।
साथ ही यदि आप लोग को भी इस युवक की कोई खबर लगती है तो कृप्या 9306172107 पर सूचित करें।


