Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 2 जिलों में स्कूल खुले:5 जिलों के DC आज फैसला लेंगे; प्रदूषण स्तर में सुधार, 2 दिन धुंध नहीं पड़ेगी

हरियाणा के मौसम में सुधार होने लगा है। इसी के चलते अब स्कूली छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है। आज सोमवार से प्रदेश के 2 जिलों में स्कूल खुलने के आदेश जारी हो गए हैं। वहीं, पानीपत में भी कल मंगलवार से स्कूल खुल जाएंगे।

करनाल के DC ऑफिस से जारी आदेश के अनुसार, जिले में नर्सरी से 12वीं तक कक्षा तक से सभी स्कूल आज से खुल गए हैं। वहीं, जींद के DC ऑफिस से भी यही आदेश जारी किए गए हैं। इसी कड़ी में NCR में आते जिले पानीपत के लिए भी निर्देश जारी हो गए हैं। अब धीरे-धीरे अन्य जिलों में राहत मिलने के आसार हैं।

इसके अलावा हरियाणा में अगले 2 दिनों तक धुंध नहीं पड़ेगी। दिन में अच्छी धूप खिलने से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। 24 घंटे के आंकड़ों को देखें तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हिसार का न्यूनतम तापमान बढ़कर 10 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, रोहतक का अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया।

सबसे अहम बात यह है कि मौसम खुलते ही प्रदूषण में भी कमी देखने को मिली है। सूबे के अधिकांश जिलों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) औसतन 300 से नीचे आ गया है। पलवल में सबसे कम 77 और फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 293 AQI रहा।

जबकि, फरीदाबाद में अधिकतम 500 तक भी पहुंचा। प्रदेश के 11 शहरों में औसत AQI 200 से 300 के तक और 6 शहरों में 100 से 200 के बीच रहा। हालांकि, यह भी खराब श्रेणी में आता है।

प्रदेश में जींद और करनाल में स्कूल में स्कूल खुले हैं। इनमें जींद का औसत AQI 208 और करनाल में 221 रहा। यहां भी अधिकतम AQI 300 के पार तक पहुंचा था। इसके बाद ही करनाल और जींद में 21 नवंबर से स्कूल बंद करने के आदेश जारी हुए थे। वहीं, पानीपत में 18 नवंबर से स्कूल बंद थे।

इसके अलावा फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, चरखी दादरी और झज्जर समेत कई जिलों में 25 नवंबर को स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। कई जिलों में स्कूल खोलने को लेकर आज जिला स्तर पर रिव्यू मीटिंग की जाएगी। पर्यावरणविदों का कहना है कि अभी खतरा बना हुआ है। यह कम जरूर हुआ है, लेकिन प्रदूषण स्तर खतरनाक है।

Exit mobile version