Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 12वीं तक स्कूल बंद:बढ़ते प्रदूषण को लेकर फैसला, अगले आदेश तक नहीं लगेंगी कक्षाएं

रोहतक जिले में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इससे पहले 5वीं कक्षा तक के स्कूल बंद थे। लेकिन प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए रोहतक के डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने यह आदेश जारी किया है। अगले आदेश तक 12वीं कक्षा तक की कक्षाएं बंद रहेंगी।

रोहतक के डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने अत्यधिक प्रदूषण और धुंध के कारण जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 12वीं कक्षा तक की कक्षाएं बंद करने के आदेश जारी किए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आदेशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। डीसी ने रविवार को 5वीं कक्षा तक की कक्षाएं बंद करने का आदेश जारी किया था। वहीं, 19 नवंबर को पत्र जारी कर 20 नवंबर से 12वीं कक्षा तक की कक्षाएं बंद कर दी गई हैं।

एनसीआर के अंतर्गत जिला में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) पिछले 24 घंटों में अधिकांश समय बहुत खराब श्रेणी में रहा है। कक्षाओं के लिए जिला रोहतक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में भौतिक कक्षाओं के स्थान पर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। जिलाधिकारी ने आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं आगामी आदेशों तक 12वीं कक्षा तक की फिजिकल रूप से कक्षाएं नहीं लगेंगी।

Exit mobile version