Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

17 अगस्त को हरियाणा-पंजाब में स्कूल बंद: हरियाणा में छुट्टी की वजह जानें, पंजाब के 3 जिलों में स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

हरियाणा के पानीपत में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सोमवार 17 अगस्त 2026 को सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यक्रम, परेड और सम्मान समारोह आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अधिकारियों और आम लोगों ने भाग लिया।

इसी के मद्देनजर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने छुट्टी का ऐलान किया। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल रहे सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की भी सोमवार को छुट्टी रहेगी। इस दौरान कृष्ण लाल पंवार ने स्कूली बच्चों की लंच बॉक्स के लिए 11 लाख रुपये की घोषणा की।

स्कूली बच्चों के लिए इस वक्त राहत भरी खबर सामने आ रही है।  बता दे की 17 अगस्त को छुट्टी रहने वाली है.अधिक जानकारी के लिए बता दे की 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी स्कूलों में 17 अगस्त को अवकाश ( 17 August School Holiday) की घोषणा की जाती है.

अधिक जानकारी के लिए बता दे की हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ( Himachal Cm) ने शुक्रवार को एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने बताया की राज्य के सभी स्कूलों में 17 अगस्त को अवकाश ( School Holiday) रहने वाला है। बता दे की सरकार ने यह फेंसला 15 अगस्त स्कुल पूरी तरह से खुले रहने वाले है। इसके बाद यह निर्णंय लिया है।

स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से 29 जुलाई को जारी अधिसूचना में कहा गया था कि हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल 15 अगस्त को खुले रहेंगे. इसी आदेश में यह भी कहा गया कि राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस गरिमापूर्ण तरीके से उत्साह के साथ मनाया जाएगा. सभी स्कूलों में ध्वजारोहण समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से जुड़े आयोजन किए जाएंगे.

हरियाणा और राजस्थान में आने वाले सोमवार के लिए कोई राज्यव्यापी (समूचे राज्य में) स्कूल बंद रहने का आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। स्कूल खुले रहेंगे, हालांकि अत्यधिक बारिश या स्थानीय प्रशासनिक कारणों से यदि किसी विशेष जिले में स्थानीय प्रशासन छुट्टी घोषित करता है, तो इसका निर्णय जिला स्तर पर लिया जाएगा

पंजाब भर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अधिकारी और आम लोगों ने भाग लिया। सरकार ने तीन जिलों में छुट्टी का एलान किया है। जालंधर, मोहाली और होशियारपुर जिलों के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा 17 अगस्त 2026 (सोमवार) को जिला के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का एलान किया गया।

मोहाली और होशियारपुर में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोहों के दौरान भी स्थानीय प्रशासन की ओर से 17 अगस्त को स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया।

इस मौके पर उन्होंने स्कूलों-कॉलेजों के विद्यार्थियों की मेहनत की भी प्रशंसा की, जिन्होंने अपनी शानदार और देशभक्ति के रंग में रंगी प्रस्तुतियां दी।

Exit mobile version