Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 10 जिलों में 5वीं-12वीं तक स्कूल बंद:प्रदूषण से हालात बिगड़े, पाबंदियां बढ़ीं

हरियाणा में धुंध के बीच प्रदूषण के हालात बिगड़ गए हैं। दिल्ली एनसीआर में आते प्रदेश के 14 शहरों में वायु की गुणवत्ता बदतर स्थिति में पहुंच गई है। सबसे बुरी स्थिति गुरुग्राम में है, जहां सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 576 रहा, जो बहुत खतरनाक की श्रेणी में आता है। इसमें सांस लेना 27 सिगरेट पीने से भी ज्यादा नुकसानदेह है।

स्थिति बिगड़ती देख हरियाणा सरकार ने 8 जिलों में 5वीं तक के स्कूल बंद कर दिए हैं। इनमें गुरुग्राम, रेवाड़ी, झज्जर, पानीपत, रोहतक, जींद और नूंह शामिल हैं। नूंह में 18 से 22 तक नवंबर तक छुट्टी रहेगी। भिवानी में भी छुट्‌टी कर दी गई है। यह आदेश 23 नवंबर तक लागू रहेंगे।

उधर, सरकार ने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को 12वीं तक के स्कूल बंद रखने के फैसले की छूट दे दी है। जिसके बाद फरीदाबाद और सोनीपत के सभी स्कूलों में 12वीं तक कक्षाएं बंद करने के आदेश जारी किए गए। फरीदाबाद में 19 नवंबर से 23 नवंबर तक सभी कक्षाएं बंद रहेंगी।

वहीं, सोनीपत के DC डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के 12वीं कक्षा तक के बच्चों की 22 नवंबर तक अथवा अगले आदेशों तक छुट्टी रहेगी। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।

Exit mobile version