हरियाणा के झज्जर में शुक्रवार को टायर फटने से स्कूल वैन बेकाबू होकर पलट गई। इससे एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल बच्चों को अस्पताल लाया गया है।
जानकारी के अनुसार, बिरधाना स्थित SFS स्कूल की वैन छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान बाइपास के पास अचानक एक टायर फट गया, जिससे वैन का संतुलन बिगड़ गया और पलट गई।
हादसे के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और बच्चों को वैन से बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच की जा रही है।

