Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में स्कूलों का टाइम बदला:1 दिसंबर से सुबह 9.30 बजे खुलेंगे सिंगल शिफ्ट स्कूल; शिक्षा विभाग के आदेश जारी

हरियाणा के स्कूलों के टाइम में बदलाव कर दिया गया है। ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह बदलाव किया है। राज्य में अब सिंगल (एकल) शिफ्ट वाले स्कूल सुबह 9.30 बजे से खुलेंगे। डबल (दोहरी) शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट का समय सुबह 7.55 से दोपहर 12.30 बजे तक रहेगा। स्कूलों की टाइमिंग के बदलाव का फैसला 1 दिसंबर से लागू होगा।

स्कूलों में बदलाव के तहत अब सिंगल शिफ्ट के स्कूल दोपहर 3.30 बजे बंद होंगे। जबकि डबल शिफ्ट में पहली शिफ्ट का समय सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। इन्ही स्कूलों की दूसरी शिफ्ट में दोपहर 12:40 बजे से खुलेगा और शाम 5:15 बजे तक बंद होगा।

Exit mobile version