हरियाणा BJP के संगठन चुनाव का शेड्यूल तय कर दिया गया है। 1 जनवरी से 5 जनवरी तक मंडल कमेटियां बनाने के बाद मंडल चुनाव की शुरुआत होगी। 6 जनवरी से 12 जनवरी तक मंडल अध्यक्षों के लिए वोटिंग का काम पूरा किया जाएगा। सूबे में 376 मंडल हैं, इन्हीं में चुनाव कराए जाएंगे।

देर रात मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास पर हुई बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी, हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, बीजेपी प्रभारी सतीश पूनिया, संगठन मंत्री, तीनों प्रदेश महामंत्री शामिल रहे।

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक चुनावों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। भाजपा की प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. अर्चना गुप्ता ने संगठनात्मक चुनावों के लिए जिला पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

डॉ. सुधा यादव, ओमप्रकाश धनखड़, रामचंद्र जांगड़ा, सुरेंद्र पूनिया, घनश्यामदास अरोड़ा, मूलचंद शर्मा और एडवोकेट वेदपाल को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

बीजेपी सदस्यता अभियान के तहत अभी तक 41 लाख मेंबर बन चुके हैं। 8 नवंबर को सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई थी। इस दौरान 50 नए मेंबर बनाने का लक्ष्य रखा गया था।

इस बार बीजेपी में मंडलों की नई सिरे से संरचना की गई है, जिसके तहत अब हरियाणा में बीजेपी के 376 मंडल हैं। मंडल फाइल होने के बाद सभी 376 मंडलों में संगठन पर्व कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

हरियाणा में भाजपा नए सदस्य बनाने में 9 लाख से पीछे चल रही है। इसे देखते हुए हाल ही में भाजपा ने 50 लाख का लक्ष्य पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं की बजाय वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है।

इनमें प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली के अलावा संगठन प्रभारी, महासचिव व अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सदस्यता अभियान में पिछड़ने के कारणों का पता लगाने और योजना में हुई गलतियों का पता लगाने की जिम्मेदारी इन पर होगी।

प्रदेश की चुनाव अधिकारी डॉ . अर्चना गुप्ता ने रविवार को सभी 22 जिलों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। इसमें डॉ . सुधा यादव, ओम प्रकाश धनखड़, रामचंद्र जांगड़ा, सुरेंद्र पूनिया, घनश्याम दास अरोड़ा, मूलचंद शर्मा और एडवोकेट वेदपाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा ने इस बार हरियाणा में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था। सीएम नायब सिंह सैनी ने 8 नवंबर को सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया था। इसके बाद अब संगठनात्मक चुनाव की तैयारियां चल रही हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ . सुधा यादव सिरसा , फतेहाबाद , भिवानी का पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा को कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, सुरेंद्र पूनिया को सोनीपत, रोहतक, जींद, झज्जर की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं घनश्यामदास अरोड़ा को पानीपत, फरीदाबाद, पलवल, मूलचंद शर्मा को महेंद्रगढ़, भिवानी, हिसार की जिम्मेदारी दी है। वेदपाल एडवोकेट को गुरुग्राम, नूंह और दादरी जिलाध्यक्ष स्तर के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न कराना होगा इसके पहले बूथ, मंडल स्तर के पदाधिकारी बनाए जाएंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!